हमीरपुर, फरवरी 27 -- राठ, संवाददाता। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम मेरठ एवं भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान कानपुर द्वारा प्राकृतिक खेती पर तकनीकी हस्तांतरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि अनुसंधान परिषद उप महानिदेशक डॉ.परमेंदर सिंह ने किया। उपमहानिदेशक ने बताया कि हमें वर्तमान की रासायनिक आधारित खेती को जैविक एवं प्राकृतिक खेती में परिवर्तित करके मनुष्य मृदा एवं पर्यावरण के अन्य टैटो के स्वास्थ्य को सुधारना है। जिससे हमारे आने वाली पीढियां के लिए भी एक स्वस्थ पर्यावरण मिल सके। चिल्ली गांव की प्रधान सुमन राजपूत ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। प्राकृतिक खेती परियोजना के प्रभारी डॉ.राघवेंद्र सिंह ने गांव में प्राकृतिक तरीके से फसलों के उत्पादन के ऊपर चल रहे परियोजना की जानकारी दी। कृषि प्रणाली संस्थान क...