जैविक-प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के साथ बाजार से किसानों को जोड़ने की तैयारी
कटिहार, अक्टूबर 4 -- समेली,एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसान उत्पादक संगठन (एपीओ) का पंचायत स्तर तक विस्तार किया जा रहा है। बखरी स्थित जैविक कॉरिडोर से जुड़े एपीओ सदस्यों ने विभिन्न पंचायतों में सेंटर खोलकर किसानों को संगठन से जोड़ने की पहल शुरू की है। इसके लिए किसानों से संपर्क कर एपीओ से जुड़ने के फायदे और सामूहिक खेती की जानकारी दी जा रही है। एपीओ के माध्यम से किसानों को एक मंच पर लाकर कृषि योजनाओं, आधुनिक तकनीक और बाजार की सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी है। किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती के साथ समेकित कृषि प्रणाली अपनाने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। फसल उत्पादन के साथ पशुपालन, मत्स्य पालन और बागवानी जैसी गतिविधियों को जोड़कर अतिरिक्त आय के स्रोत विकसित करने पर जोर है.
किसान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.