जैविक खेती से बचेगा खेत: वैज्ञानिक
सीतामढ़ी, जून 2 -- शिवहर। कृषि विज्ञान केन्द्र शिवहर द्वारा सोमवार को जिले के शिवहर प्रखंड के सुगिया कटसरी गांव में 'खेत बचाओ अभियान' के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें खेतों की गिरती उर्वरता को बचाने का आह्वान किया गया, वहीं ग्रामीण महिलाओं को आधुनिक और टिकाऊ कृषि पद्धतियों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस जानकारी दी गई। शिविर में कृषि विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. अनुराधा रंजन कुमारी ने कहा कि अंधाधुंध रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से मिट्टी की सेहत बिगड़ रही है। उन्होंने जोर देते हुए कहा यदि हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए जमीन को उपजाऊ रखना है, तो मृदा परीक्षण के आधार पर ही संतुलित खाद का उपयोग करना होगा। यह भी पढ़ें- रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता में लाये कमी, बढ़ेगा उत्पादन उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.