उन्नाव, दिसम्बर 14 -- न्योतनी। परंपरागत खेती में महारत रखने वाले मान सिंह ने जैविक पद्धति से टमाटर की खेती कर क्षेत्र के किसानों के लिए मिसाल कायम कर दी है। किराए की जमीन पर सिर्फ दस हजार रुपये खर्च कर उन्होंने टमाटर की नर्सरी तैयार की और अब खेत में पौधों की हरियाली के साथ उत्पादन भी शुरू हो गया है न्य़ोतनी हसनगंज क्षेत्र के फरहदपुर गांव के रहने वाले मानसिंह लंबे समय से परंपरागत खेती कर रहे थे। टमाटर की खेती में वह कई बार से नुकसान झेल रहे थे। वहीं जैविक खेती के बढ़े प्रचलन के बाद उन्होने जैविक पद्धति से टमाटर की खेती करने का मन बनाया। गांव के ही पांच बीघे जमीन को किराए पर लिया और उसमें टमाटर की खेती के शुरू की। मान सिंह बताते हैं कि सबसे पहले अगस्त माह में तीन कुंतल कोकोपीट का मिश्रण तैयार किया। सात सौ ट्रे के प्रति होल में टमाटर के एक एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.