रुद्रपुर, जून 26 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए नियुक्त किए गए मास्टर ट्रेनर खुद बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं। खेत बचाओ अभियान में पहुंचे जैविक खेती प्रशिक्षकों ने किसान आयोग के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नामधारी को ज्ञापन सौंपकर बकाया मानदेय के भुगतान और कृषि विभाग में समायोजन की मांग की। हल्द्वानी निवासी मास्टर ट्रेनर अनिल पांडे ने बताया कि वर्ष 2003 में प्रदेश के 95 ब्लॉकों में 95 जैविक खेती प्रशिक्षकों की आठ हजार रुपये मासिक मानदेय पर नियुक्ति की गई थी। वर्ष 2010 में लिखित परीक्षा के बाद उन्हें मास्टर ट्रेनर बनाया गया। तब से वे राष्ट्रीय कृषि योजना के तहत कृषि विभाग के साथ जैविक खेती के प्रचार-प्रसार, किसानों के प्रशिक्षण और विभागीय कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। उन्होंने कहा कि एक ...