जैविक खेती को बढ़ावा देने को किसानों को मिलेगा अनुदान, 634 वर्मी पीट के लिए आवेदन
खगडि़या, सितम्बर 16 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। जिले में जैविक खेती को बढ़ावा देने और किसानों को रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने के लिए कृषि विभाग ने पक्का वर्मी कम्पोस्ट इकाई निर्माण योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया शुरू की है। अनुदानित दर पर पक्का वर्मी कम्पोस्ट इकाई बनाने के इच्छुक किसान ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। अब तक जिले के 225 किसानों ने कुल 634 वर्मी पीट के निर्माण के लिए आवेदन किया है। आवेदन प्राप्त होने के बाद इसकी जांच और स्वीकृति की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। कृषि विभाग के अनुसार, पहले कृषि समन्वयक के लॉगिन पर आवेदन की जांच होगी। जांच के बाद योग्य आवेदनों को जिला कृषि पदाधिकारी (डीएओ) के लॉगिन पर अग्रेतर कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा। पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर स्वीकृति दिए जाने का प्रावधान है। अब तक प्राप्त आवेदनों में से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.