बागपत, अप्रैल 8 -- खेकड़ा। बुधवार को लखनऊ में कृषि विज्ञान कांग्रेस 2026 का शुभारम्भ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रदेश के आदर्श किसानों को सम्मानित किया गया। बागपत के बडागांव के श्रीदेश कृषि फार्म के प्रगतिशील किसान, पूर्व सैन्य अधिकारी कर्नल नरेन्द्र त्यागी को जैविक खेती के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के चेयरमेन कैप्टन विकास गुप्ता समेत अनेक अतिथि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.