मुजफ्फर नगर, सितम्बर 7 -- ग्राम चोरावाला में सोमवार को तृतीय वर्ष के द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम में किसानों को जैविक खेती के महत्व, जैविक विधियों से फसल उत्पादन और इससे होने वाले लाभ, किचन गार्डन, कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केंद्र चित्तौड़ा की कृषि वैज्ञानिक डा. पूजा ने किसानों को मोटे अनाज सहित विभिन्न फसलों के उत्पादन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उपकृषि निदेशक प्रमोद सिरोही ने किसानों को जैविक खेती के फायदे बताए। संचालन डॉ. जेपी शर्मा ने किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विट्रो बायोटेक्नोलॉजी की जिला प्रभारी पूनम यादव, समूह प्रभारी जितेंद्र कुमार, सहायक विकास अधिकारी कृषि अंशुल शर्मा सहित राजेश कुमार, सुधीर, सुरेंद्र, रंजीत कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...