रुद्रपुर, मार्च 16 -- पंतनगर, संवाददाता। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित 119वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं उद्योग प्रदर्शनी का समापन सोमवार को गांधी हॉल में मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी की उपस्थिति में हुआ। इस दौरान कोश्यारी ने कहा कि किसान जैविक खेती को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि किसान मेले में विभिन्न संस्थाओं, स्वयं सहायता समूहों और किसानों द्वारा लगाए गए स्टॉलों में अनेक नवाचार देखने को मिले। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और भारत जल्द ही विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने पंतनगर विश्वविद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि यह देश का पहला कृषि विश्वविद्यालय है,...