जहानाबाद, दिसम्बर 4 -- पश्चिमी सरेन में किसान चौपाल का आयोजन मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के पश्चिमी सरेन स्थित पंचायत भवन में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से किसानों को गेहूं की बुवाई एवं रबी फसलों की देखभाल के बारे में जानकारी दी गई। इंसानों को बताया गया की बी को उपचारित करने के बाद ही बुवाई करें। रासायनिक खाद की जगह पर वर्मी कंपोस्ट का प्रयोग करें। जैविक खेती के बारे में जानकारी दी गई। फसलों पर कीट व्याधि के लगने पर उपचार के बारे में बताया गया। कीटनाशक का प्रयोग विधि विस्तार से बताया गया। सरकार द्वारा अनुदानित दर पर कृषि यंत्र खरीदने के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर मुखिया सविता देवी, समन्वयक संगीता कुमारी, किसान सलाहकार नंदकिशोर एवं किसान लोग उपस्थित थे। फोटो- 04 दिसंबर जेहाना- 10 कैप्शन- मखदुमपुर प्रखंड के सरेन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.