गोपालगंज, जुलाई 5 -- गोपालगंज। बिहार में जैविक खेती को नई रफ्तार देने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में 30.60 करोड़ रुपए की लागत से 30 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में जैविक खेती विकसित की जाएगी। केंद्र प्रायोजित परंपरागत कृषि विकास योजना (पीएम-आरकेवीवाई) के तहत  बिहार के सभी जिलों का चयन किया गया है, जिसमें गोपालगंज भी शामिल है। यह भी पढ़ें- सुपौल : रसायनमुक्त खेती को बढ़ावा, जिले में एक हजार हेक्टेयर में होगी जैविक खेतीयोजना का उद्देश्य योजना का उदेश्य जैविक खेती का दायरा बढ़ाना, किसानों को सुरक्षित खेती के लिए प्रोत्साहित करना तथा उनके उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना है। योजना के तहत राज्य में 1500 किसान समूह बनाए जाएंगे। प्रत्येक समूह 20 हेक्टेयर क्षेत्र में जैविक खेती करेगा। इस प्रकार कुल 30 हजार हेक्टेयर...