कुशीनगर, मार्च 24 -- कुशीनगर। पडरौना सदर तहसील क्षेत्र के आधारछपरा गांव में एक युवा किसान अयान ने अपनी मेहनत और नवाचार से बागवानी की अनोखी मिसाल पेश की है। एक एकड़ भूमि में उन्होंने पूरी तरह जैविक तरीके से 140 किस्म के आम और 5 प्रकार के अमरूद व अन्य फलों की बगिया तैयार कर क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। अयान ने पारंपरिक खेती से हटकर बिना किसी केमिकल और रासायनिक खाद के जैविक पद्धति अपनाई। उनकी बगिया में तैयार फलों का स्वाद और गुणवत्ता लोगों को खासा आकर्षित कर रहा है। आसपास के लोग अब सीधे बगिया पहुंचकर केमिकलमुक्त फलों का आनंद ले रहे हैं।140 किस्म के आम, कई दुर्लभ प्रजातियां-अयान की बगिया में देसी और विदेशी आम की कई उन्नत किस्में शामिल हैं। इनमें गुलाब खास, काला आम, जहीलू, आर2ई2, एपल मैंगो, रेड पामर, ब्लू पर्पल, नाम डोक माई, थाई किंग, हनी ड्य...