घाटशिला, जुलाई 10 -- घाटशिला, संवाददाता। दारीसाई स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में गुरुवार को महिला अनुकूल कृषि यंत्र एवं महिला किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि उपायुक्त राजीव रंजन ने महिला किसानों को कहा कि जैविक खेती से मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है, अनाज भी उपयुक्त रहता है। रसायन का खेती में उपयोग करने से मिट्टी की उर्वरता शक्ति घट जाती है। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं के केंद्र से जुड़ें, जागरूक और आत्मनिर्भर बनें। इसमें सरकार पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने बताया कि इस बार बरसात कम होगी, उसी के अनुरूप खेती करने की जरूरत है। गोष्ठी में 2 प्रखंड की पंचायतों से आईं महिला किसानों ने खेती में आ रही समस्याओं को रखा। इस दौरान डीसी के साथ डीडीसी नगेन्द्र पासवान, एडीसी अनुराग कुमार तिवारी, एसडीएम अमिताभ भकत उपस्थित थे। इस ...