सोनभद्र, मार्च 21 -- म्योरपुर। स्थानीय ब्लाक के ग्राम पंचायत करहिया में एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने शनिवार को किसान बैठक का आयोजन कर जैविक खेती एवं जैविक पोषण वाटिका के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में किसानों को बताया गया कि वर्तमान समय में व्यावसायिक प्रशिक्षण क्यों आवश्यक है और इससे उनकी आय में किस प्रकार वृद्धि हो सकती है। प्रशिक्षण कार्यक्रमों में नामांकन की प्रक्रिया के बारे में भी किसानों को अवगत कराया गया। साथ ही गौपालक किसानों को जैविक खाद निर्माण के लिए वर्मी बेड (पिट) वितरित किए गए, जिससे वे घर पर ही जैविक खाद तैयार कर सकें। इस मौके पर जिपं सदस्य जानकधारी, ग्राम प्रधान राज नारायण, पूर्व प्रधान राजेंद्र प्रसाद, किसान प्रशिक्षक श्याम सुंदर, मोबिलाइजर बुद्धिनारायण, रामसिंगार, अंजना सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण किसान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.