हापुड़, मई 18 -- तहसील धौलाना क्षेत्र के ग्राम दहपा में शनिवार को भारतीय किसान संघ, जिला हापुड़ मेरठ प्रांत के विकास खंड धौलाना की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री राजसिंह चौहान उपस्थित रहे। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने और कृषि को आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता खंड अध्यक्ष महिपाल तोमर ने की, जबकि संचालन खंड मंत्री रामपाल राणा ने किया। प्रदेश महामंत्री राजसिंह चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जैविक खेती का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है और करीब 12 हजार किसान इस अभियान से जुड़ चुके हैं। उन्होंने देशी गाय के गोबर से बनी खाद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गोवंश आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई। इस दौरान जिला सहमंत्री देव...