जैविक खेती अपनाने का किसानों से किया गया आह्वान
शाहजहांपुर, मई 20 -- कलान। एक लान में यूपी डास्प एवं सहयोगी संस्था फ्यूचर फूड्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एकदिवसीय जैविक कृषि संगोष्ठी एवं मेले में किसानों से जैविक खेती अपनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर नई तकनीकों, उर्वरक प्रबंधन और प्राकृतिक कीटनाशकों की जानकारी प्राप्त की। संगोष्ठी में शाहजहांपुर कृषि विज्ञान केंद्र से आए वैज्ञानिक डॉ. एन.पी. गुप्ता, डॉ. विमल कुमार, डॉ. एम. खान, डॉ. महेश कुमार, इंजीनियर गौरव कुमार तथा गन्ना शोध संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. जी.एन. गुप्ता ने जैविक खेती के लाभ बताए। वैज्ञानिकों ने समय-समय पर मृदा परीक्षण कराने पर जोर दिया और जीवामृत, बीजामृत, पंचगव्य, वर्मी कंपोस्ट, सप्तपर्णी, दशपर्णी व नीमास्त्र की विधि भी समझाई। यह भी पढ़ें- रसायनिक उर्वरकों के प्रयोग से मृदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.