पाकुड़, मार्च 8 -- बाजार समिति परिसर पाकुड़ में शनिवार को उद्यान महोत्सव सह मधु महोत्सव एवं उद्यानिकी मेला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त मनीष कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार एवं जिला उद्यान पदाधिकारी प्रसनजीत महतो ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर आयोजित मेले में किसानों, स्वयं सहायता समूहों तथा कृषि एवं उद्यानिकी से जुड़े विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर फल, सब्जी, मधु उत्पादन, मशरूम, पौधरोपण, जैविक खेती एवं उद्यानिकी से संबंधित नवीन तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मेले में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया तथा विशेषज्ञों से खेती से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। उपायुक्त ने कहा कि उपायुक्त ने कहा कि खेत से लेकर थाली तक भोजन की यात्रा अत्यंत महत्वपूर्ण होती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.