सहारनपुर, फरवरी 25 -- जैविक खाद उत्पादन प्लांट लगाने और तीन गुना मुनाफा देने का झांसा देकर एक दिव्यांग किसान से पांच लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर थाना फतेहपुर में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना क्षेत्र के गांव ग्राम गंगाली निवासी मोहित पुंडीर पुत्र रघुवीर सिंह ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अगस्त 2024 में सुशील कुमार पुत्र महिपाल निवासी ग्राम बिलासपुर, थाना गंगोह और संजीव कुमार पुत्र बीरबल निवासी ग्राम बालूमाजरा, थाना बड़गांव उसके दिव्यांग भाई अनिल कुमार के पास आए। आरोप है कि दोनों ने "जय एग्रो बायोसाइंस" नाम से कंपनी चलाने और खेत में जैविक खाद उत्पादन प्लांट लगाने का दावा किया। कहा गया कि किसान को सिर्फ पैसा और जमीन देनी होगी, बाकी काम कंपनी करेगी और निवेश की रकम का तीन गुना तिम...