जैविक खाद का खेतों में करें इस्तेमाल
बगहा, जून 11 -- मझौलिया,एक प्रतिनिधि। बुधबार को कृषि कार्यालय परिसर में आयोजित प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला सह खरीफ महोत्सव प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक, प्राकृतिक एवं लाभकारी खेती की तकनीक की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार, अंचलाधिकारी राजीव कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अबूलैस अनवर, प्रगतिशील किसान सुशील कुमार जायसवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने, जैविक खाद के उपयोग को बढ़ावा देने तथा रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने का आह्वान किया। बीडीओ डॉ. राजीव रंजन कुमार ने कहा कि किसानों के लिए फार्मर आईडी बनवाना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि इसके माध्यम से ही कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.