कटिहार, दिसम्बर 10 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी जैविक कॉरिडोर योजना के तहत फेज-2 में चयनित आईसीएस मैनेजरों का तीन दिवसीय क्षमता वर्धन प्रशिक्षण मंगलवार को संयुक्त कृषि भवन, कटिहार के सभागार में प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण का आयोजन योजना के बेहतर क्रियान्वयन एवं जैविक खेती को सशक्त बनाने के उद्देश्य से किया गया। प्रशिक्षण सत्र में आईसीएस मैनेजरों को किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया, ट्रेसनेट पोर्टल से संबंधित कार्य, समूह आधारित दस्तावेजीकरण, जैविक सर्टिफिकेशन, मिट्टी नमूना संग्रह, इनपुट अनुदान व्यवस्था तथा एफपीओ द्वारा किए जा रहे विपणन कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि प्रमाणित जैविक उत्पादों के लिए ट्रेसबिलिटी और बाजार से सीधा जुड़ाव बेहद आवश्यक है। सहायक निदेशक (रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.