जैविक कृषि पर महिला किसानों को दिया गया प्रशिक्षण
हजारीबाग, जून 4 -- चुरचू, प्रतिनिधि। स्विचऑन फाउंडेशन द्वारा बुधवार को चुरचू प्रखंड के हेंदेंगाढ़ा पंचायत में महिला किसानों के लिए जलवायु-स्मार्ट एवं जैविक कृषि विषय पर विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को टिकाऊ, जलवायु-अनुकूल एवं जैविक खेती की तकनीकों से अवगत कराना तथा उनकी क्षमता का विकास करना था। प्रशिक्षण का संचालन आईसीएआर केंद्रीय धान अनुसंधान संस्थान के अंतर्गत केंद्रीय वर्षा आधारित ऊपरी भूमि धान अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ शिव मंगल प्रसाद एवं डॉ. सोमेश्वर भगत ने किया। उन्होंने किसानों को मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने तथा रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने के उपाय बताए। कार्यक्रम में प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से आई 75 महिला किसानों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- "खेत बचाओ अभियान" के तहत दो गांवों को वर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.