नोएडा, अप्रैल 24 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। जैविक कचरे (बायोडिग्रेडेबल) को आधुनिक तकनीक से निस्तारित कर उससे बायो गैस बनाई जाएगी। इसके लिए ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के अस्तौली में स्थित कूड़ा निस्तारण केंद्र परिसर में संयंत्र लगाने की तैयारी चल रही है। प्राधिकरण ने रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) जारी कर कंपनियों से प्रस्ताव मांगे हैं। अधिकारी के मुताबिक आधुनिक तकनीक वाले इस संयंत्र की क्षमता 300 टीपीडी (टन प्रतिदिन) होगी। इसमें आवेदन करने की आखिरी तारीख पांच मई है। इस बायो गैस संयंत्र का निर्माण डीबीओटी (डिजाइन, बिल्ड, ऑपरेट एंड ट्रांसफर) के आधार पर किया जाएगा। चयनित कंपनी 25 वर्षों तक संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी संभालेगी। इससे होने वाली कमाई में प्राधिकरण की भी एक निश्चित हिस्सेदारी होगी।योजना के मुताबिक ग्रेटर नोएडा शहरी और अधिसूचित क्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.