कन्नौज, दिसम्बर 9 -- कन्नौज, संवाददाता। जैविक उत्पाद खरीद-फरोख्त के नाम पर एक कृषि उत्पाद व्यापारी से करीब 11 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने फर्जी बिल बनाकर लाखों का माल भेजने का दावा किया और माल भेजा नहीं।इसके बाद तकादा करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार से की। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शाहजहांपुर जिले के अल्हागंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला साहूकारा निवासी मोहित गुप्ता, जो अनाया ऑर्गेनिक इंटरप्राइजेज के प्रोप्राइटर हैं, ने एसपी को दी तहरीर में बताया कि वह अपने घर से ही जैविक उत्पादों का व्यवसाय संचालित करते हैं। वर्ष 2022 में उनकी मुलाकात अल्हागंज के गांव अन्धुईया निवासी दिग्विजय सिंह से हुई। दिग्विजय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.