टिहरी, दिसम्बर 18 -- आगराखाल में कसमौली थौल का विधिवत समापन हुआ। समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सेतु आयोग के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी ने कहा कि आगराखाल को कृषि उत्पादन में आत्म निर्भर बनाने और यहां की मातृ शक्ति के सशक्तिकरण के लिए सेतु आयोग अनेक योजनाओं पर काम कर रहा है। जिसके सुखद परिणाम भविष्य में देखने को मिलेंगे। थौलार्थियों को संबोधित करते हुए जोशी ने आगे कहा कि आगराखाल में कसमौली जैविक उत्पादन में अहम भूमिका निभा रहा है। यहां पर मातृ शक्ति के मदद से जैविक उत्पादों में अदरक, मटर, मूली, अरबी, मिर्च पैदा की जा रही है। जिसकी बाजार में खासी मांग है। उत्पादों को अधिकाधिक मूल्य मिले। इसके लिए सरकार से सेतु आयोग भी सुझाव रखेगा। योजना आयोग के पूर्व सदस्य वीरेंद्र उनियाल ने कहा कि कसमौली आयोजन पहाड़ को पूरी तरह से परिभाषित करता है। यहां...