जैरागी में पारंपरिक उल्लास से मना सरहुल महोत्सव
गुमला, अप्रैल 14 -- डुमरी। पंचायत सरहुल पूजा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को जैरागी बाजारटांड़ में पंचायत स्तरीय सरहुल महोत्सव हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। मौके पर 27 खोड़हा के लोगों ने गीत-नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरहुल सरना स्थल में मुख्य बैगा संतोष मुंडा द्वारा सहयोगियों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। जिसमें प्रकृति, जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई।पूजा के बाद सरना स्थल से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें लोग पारंपरिक वेशभूषा में मांदर, नगाड़ा और ढोल की थाप पर नाचते-गाते आगे बढ़े। बाजारटांड़ पहुंचकर सामूहिक नृत्य का आयोजन हुआ । यह भी पढ़ें- सरहुल पर्व हमें जल, जंगल और जमीन से जुड़ने की प्रेरणा देता है : विधायक ममता देवी जहां विभिन्न मंडलियों ने आकर्षक प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.