कानपुर, फरवरी 15 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। आईआईटी जैम में एप्लाइड मैथ्स ने छात्रों को खूब रुलाया। छात्र एप्लाइड मैथ्स के सवालों में उलझे रहे। इससे परिणाम का कटऑफ कम जाने की उम्मीद है। वहीं गेट में भी सीधे फॉर्मूले आधारित प्रश्नों के बजाय अवधारणाओं के उपयोग आधारित सवाल आने से छात्रों को काफी परेशानी हुई। कुछ प्रश्न काफी लंबे थे जिससे अधिक समय खर्च हुआ। दोनों ही परीक्षाएं हाथीपुर स्थित ऑनलाइन सेंटर में आयोजित हुईं। करीब एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। देश के प्रतिष्ठित आईआईटी, आईआईएससी बेंगलुरू, एनआईटी जैसे संस्थानों में विज्ञान से संबंधित परास्नातक कोर्स में दाखिले के लिए आईआईटी जैम की परीक्षा होती है। वहीं, आईआईटी में एमटेक में दाखिले के लिए गेट होता है। गेट के स्कोर के आधार पर कई मल्टीनेशनल कंपनियां आकर्षक पैकेज पर जॉब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.