हल्द्वानी, अप्रैल 5 -- अच्छी खबर घर और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कूड़े का होगा निस्तारणहल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। जवाहर नगर की बंद जैम फैक्ट्री में निगम ने 25 लाख रुपये से कंपोस्ट प्लांट लगाया। घर और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले एक मिट्रिक टन गीले कूड़े से यहां कंपोस्ट खाद बनाई जाएगी, जिससे कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।नगर निगम घर और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले सूखे और गीले दोनों कूड़े को ट्रेंचिंग ग्राउंड में जमा करता है, जिससे यहां कूड़े के पहाड़ जमा हो गए हैं। इसके समाधान के लिए नगर निगम ने कवायद शुरू की है। गीले कूड़े से कंपोस्ट खाद बनाने के लिए जवाहर नगर की बंद जैम फैक्ट्री में पच्चीस लाख रुपये की लागत से कंपोस्ट प्लांट लगा दिया गया है। बंद पड़ी फैक्ट्री की जमीन को पहले ही न...