देवघर, अप्रैल 12 -- देवघर,प्रतिनिधि। समाज में सकारात्मकता और खुशहाली का माहौल बनाने के उद्देश्य से रविवार को देवघर में खुशी मिशन अभियान की भव्य शुरुआत की गई। जैप-5 के कैंप मुख्यालय से आयोजित इस कार्यक्रम में एएसपी दीपक कुमार ने खुशी रथ को हरी झंडी दिखाकर अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया। इस दौरान आयोजित 610वां खुशी चौपाल कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा, जहां लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एएसपी दीपक कुमार ने कहा कि ररिवार की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में खुश रहना एक बड़ी चुनौती बन गई है। उन्होंने कहा कि खुशी मिशन जैसी पहल समाज में सकारात्मक ऊर्जा फैलाने का काम कर रही है। जब व्यक्ति खुद अंदर से खुश होता है, तभी वह अपने परिवार और समाज में भी सकारात्मक माहौल बना सकता है। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.