रांची, मार्च 30 -- नामकुम,संवाददाता। टाटीसिलवे थानाक्षेत्र के जैप टू में पदस्थापित आरक्षी शहाबुद्दीन खां ने सोमवार को टाटीसिलवे थाना में बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी में आरक्षी शहाबुद्दीन ने बताया है कि वे अपनी बाइक को टाटीसिलवे बाजार समीप खड़ा करके बाजार सब्जी खरीदने गए थे वापस लौट कर देखा तो बाईक गायब थी। मामले में थानेदार हंसे उरांव ने बताया कि पुलिस ने आरक्षी के बयान पर चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...