अलीगढ़, मई 25 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। रीवा मध्य प्रदेश में दो आर्यिका की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद पूरे देश के जैन समाज में आक्रोश है। सोमवार को अलीगढ़ में जैन समाज की ओर से जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर हाथों में अपनी प्रमुख मांगो की स्लोगन लिखी तख्तियों को मौन जुलूस निकालकर प्रधानमंत्री, मुख्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन एसीएम विनीत कुमार को प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी राकेश के सान्निध्य, पूर्व एमएलसी जगवीर किशोर जैन के मार्गदर्शन में सौंपा गया। उससे पूर्व डीएम कार्यालय पर जैन समाज के इस दुःखद घटना पर कोल विधायक अनिल पराशर में अपनी संवेदना व्यक्त की। राजीव जैन ने कहा कि जैन साधु-संत पूर्णतः निहत्थे, अहिंसक एवं पैदल विहार करने वाले तपस्वी होते हैं। यह भी पढ़ें- साध्वियों की मौत की जांच के लिए जुलूस निकाला ऐसे संतों क...