बोकारो, मार्च 12 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पूज्य आचार्य विद्या सागर जी महाराज के शिष्य पूज्य आचार्य समय सागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्या आर्थिका ऋजु मति माताजी ससंघ 9 शिष्यों के साथ सम्मेद शिखर मधुबन से विहार करते हुए गुरुवार को पेटरवार पहुंचे। पेटरवार आगमन पर पेटरवार जैन समाज की ओर से पेटरवार के ओबरा गांव के पास उनका भव्य स्वागत किया गया। इसी क्रम में गोमिया, साडम होते हुय गुरुवार को दिगम्बर जैन मंदिर में मंगल प्रवेश हुआ। यहां दिगंबर मंदिर में उन सभी का आहार चर्या सम्पन्न हुई। पेटरवार दिगंबर जैन मंदिर में आहार चर्या लेने के बाद आगे की ओर प्रस्थान कर गए। पेटरवार से मगनपुर, गोला होते हुए रांची और फिर मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में अमर कंटक की ओर जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.