रामपुर, अप्रैल 11 -- जैन समुदाय ने विश्व नवकार महामंत्र दिवस मनाया और शांति, अहिंसा एवं सकारात्मक उर्जा के प्रवाह की मंगल कामना की। जैन संत साध्वी विकक्षाश्री ने कहा कि यह आत्मा को उसके वास्तविक स्वरूप में प्रकट करने का आध्यात्मिक आयोजन है। नगर के मोहल्ला साहूकारा स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में सवेरे एकत्र हुए श्रद्धालुओं ने सर्वप्रथम श्रीजी का संगीतमय अभिषेक-पूजन किया। इसके बाद साध्वी विकक्षाश्री के धार्मिक नेतृत्व में जैन धर्म के णमोकार महामंत्र 'नवकार' का सामूहिक पाठ किया गया। संगीतमय पाठ करीब एक घंटे तक चला। इस दौरान भक्ति नृत्य भी किए गए। इस अवसर पर साध्वी विकक्षाश्री ने श्रद्धालुओं को णमोकार महामंत्र तथा नवकार दिवस का महत्व बताया। कहा कि यह महामंत्र किसी ने रचा नहीं है, यह स्वयंभू है। इसके पाठ से समस्त संसार में अहिंसा एवं शांति की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.