प्रयागराज, मई 25 -- प्रयागराज, संवाददाता। रीवा में जैन आर्यिकाओं श्रुतमति व उपशम मति के साथ हुई दुर्घटना के विरोध में समाज के लोग एकजुट होकर प्रदर्शन को निकले। यह भी पढ़ें- दो जैन साध्वियों की हादसे में मौत, विरोध में मार्च निकालाप्रदर्शन का आयोजन प्रयागराज में राष्ट्रीय संत सुरक्षा अभियान के अंतर्गत सोमवार को जैन मुनि सागर व अतुल सागर के आदेश पर दिगम्बर जैन पंचायती सभा, जैन मिलन व महिला मंडल की ओर से जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर संत सुरक्षा नीति बनाने के लिए हुंकार भरी गई। यह भी पढ़ें- जिनागम प्रशिक्षण शिविर एवं शान्तिधारा का हुआ आयोजनसाधुओं की सुरक्षा की मांग सभा के पदाधिकारियों ने एकसुर में कहा कि जैन साधु-संत पूरी तरह अहिंसक, निर्लोभी व पद विहार करने वाले तपस्वी होते हैं। जो समाज में शांति, संयम, ...