देवघर, मार्च 8 -- देवघर, प्रतिनिधि। जैन मंदिर देवघर में रविवार को आचार्य 108 श्रीविद्यासागर महाराज के उत्तराधिकारी नवयुग प्रणेता आचार्य 108 श्री समय सागरजी महाराज की मुनि दीक्षा दिवस मनाई गई। मौके पर मुनि श्री भावसागरजी महाराज एवं धर्म सागरजी महाराज सहित आर्यिका अनंत मती माताज, सूत्रमति माताजी सहित दो महाराजजी, 13 माताजी, 15 पिच्छिका का आगमन देवघर जैन मंदिर में हुआ। आचार्य श्री समय सागरजी मुनिराज की दीक्षा दिवस का दिन है। जिसे भव्य तरीके से देवघर जैन समाज ने मनाया। इस दौरान द्वीप प्रज्वलित ताराचंद जैन ने किया एवं पाद प्रक्षालन आरके मार्बल एवं वंडर सीमेंट की ऑनर शांता देवी ने सहित पाटनी परिवार किशनगढ़ राजस्थान ने किया। इसके साथ ही तस्वीर का अनावरण वसंत जैन और शशि जैन ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष राजेश जैन, मंत्री सुरेश पाटनी, अशोक जैन, डॉ. ...