जमशेदपुर, अप्रैल 1 -- टाटानगर दिगंबर जैन समाज ने सोमवार को महावीर जयंती मनाई। सुबह भगवान महावीर की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें पालकी में भगवान विराजमान थे। शोभा यात्रा दिगंबर जैन मंदिर गोलपहाड़ी से विभिन्न मार्गों से होते हुए खासमहाल चौक पहुंची और वहां से वापस मंदिर लौटी। इसके बाद भगवान का अभिषेक हुआ। विश्व में शांति की कामना करते हुए शांति धारा की गई और भगवान की 24 दीपों से आरती उतारी गई। समाज की महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। टाटा मेन हॉस्पिटल के सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर मंदार महावीर शाह, यूसील के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मनोज सिंघई, रमेश जैन, देवेंद्र जैन, रविंद्र जैन, सचिन जैन, राजेश जैन, अखिलेश जैन, प्रदीप जैन सहित समाज के डेढ़ सौ लोग शोभा यात्रा में शामिल हुए।आज अलग-अलग जगहों से निकलेगी शोभा यात्रा...