प्रयागराज, जून 7 -- प्रयागराज। श्री दिगंबर जैन पंचायती सभा इलाहाबाद की ओर से आचार्य विद्या सागर की चरण पादुका का रविवार की सुबह जीरो रोड स्थित जैन मंदिर में भव्य स्वागत किया गया। जैन मुनि अतुल सागर की अगुवाई में पादुका शनिवार की देर शाम मंदिर में पहुंची थी। रविवार की सुबह से ही जैन समाज के अनुयायियों का मंदिर पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। पं. संजय जैन के निर्देशन में विधि-विधान से चरण पादुका पूजन कर उसे मंदिर में स्थापित किया गया। इस मौके पर आनंद जैन, राजेश जैन, आयुष जैन, आशा जैन, पदुमन जैन, अखिलेश जैन आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जैन मुनि की चरण पादुका का किया स्वागत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...