रामगढ़, अप्रैल 19 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर रविवार को दिगम्बर जैन समाज, रामगढ़ की ओर से मेन रोड स्थित जिनालय के समक्ष सेवा और दान की भावना से प्रेरित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाज की महिला संगठन की ओर से उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम संयोजिका उषा अजमेरा के नेतृत्व में समाज के सदस्यों और राहगीरों के बीच गन्ने के रस का वितरण किया गया। इस अवसर पर उषा अजमेरा ने बताया कि अक्षय तृतीया जैन धर्मावलंबियों के लिए अत्यंत पवित्र पर्व है, जिसे समाज की महिलाएं हर वर्ष सेवा कार्यों के माध्यम से मनाती हैं। उन्होंने कहा कि इस दिन दान और परोपकार का विशेष महत्व होता है, इसलिए गन्ने के रस का वितरण कर समाज सेवा का संदेश दिया जाता है। यह भी पढ़ें- श्रद्धा, उल्लास से मनाया गया अक्षय तृतीया का पर्व जैन समाज के सचिव योगेश सेठी ने पर...