कोडरमा, मार्च 28 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। जैन समाज बड़े हीं धूमधाम के साथ तीन दिवसीय भगवान महावीर जन्मोत्सव कल्याणक आज से शुरू हो गया। महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत पहले दिन आज जैन महिला समाज के द्वारा स्थानीय गौशाला में गाय के लिए पशु आहार गुड, चोकर, खाद्य पदार्थ का वितरण किया गया। जैन मंदिर में विराजमान जैन संत मुनि श्री 108 पुण्यानंद जी मुनिराज,मुनि श्री108 शुभानंद जी मुनिराज के सानिध्य में जैन समाज भगवान महावीर का जन्म कल्याणक मनाया जा रहा है। आज प्रातः बड़े मंदिर जी मे अभिषेक शांतिधारा के बाद मुनि श्री पुन्यानंद जी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि जैन धर्म हमेशा जीव रक्षा के कार्य करता है और छोटे से छोटे जीव को जीवन दान देना जैन धर्म का मूल सिद्धांत जियो और जीने दो है। इसी के अंतर्गत आज पशुओं को आहार दिया जा रहा है। रविवार ...