बदायूं, मार्च 6 -- बिल्सी। बिसौली रोड स्थित पदम प्रभु दिगंबर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र पद्मांचल में जैन संत बालाचार्य अभिनंदन सागर महाराज का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। वे बरेली की तहसील आंवला के रामनगर से पैदल विहार करते हुए यहां पहुंचे जहां जैन समाज ने बैंडबाजों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया और पद प्रक्षालन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर आयोजित सभा में बालाचार्य ने जियो और जीने दो के सिद्धांत पर जोर देते हुए कहा कि एकजुटता ही विकास की आधारशिला है। उन्होंने पद्मांचल मंदिर के अधूरे निर्माण कार्य को लेकर श्री विज्ञान ज्योति माला सेवा समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में अध्यक्ष संतोष कुमार जैन, नरेंद्र कुमार, अजीत कुमार, सतीश चंद्र, मृगांक कुमार, प्रशांत कुमार, विशाल कुमार, वाशु जैन और सौम्या जैन ...