जैन संतों की सुरक्षा को लेकर निकाला मौन जुलूस
बागपत, मई 25 -- खेकड़ा। मध्य प्रदेश में सडक हादसे में जैन साध्वियों की हुई मौत की जांच कराने और पद विहार के दौरान जैन संतों व साध्वियों की माकूल सुरक्षा व्यवस्था किए जाने की मांग को लेकर जैन समाज ने मौन जुलूस निकला। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम और कोतवाली प्रभारी को सौंपा। खेकड़ा कस्बे में जैन समाज के लोग सोमवार सुबह बड़ा जैन मंदिर पर एकत्र हुए। वहां से वे मौन जुलूस के रूप में मुख्य बाजार होते हुए बाजार पुलिस चौकी चौराहे पर पहुंचे। वहां उन्होंने राष्ट्रपति को संबंधित ज्ञापन कोतवाली प्रभारी को सौंपा। जैन समाज के अध्यक्ष नितिन जैन और जैन मिलन के अध्यक्ष मनोज जैन का कहना था कि जैन संत और साध्वी एक से दूसरे धार्मिक स्थल पर आने-जाने के लिए पद विहार करते हैं। यह भी पढ़ें- दो जैन साध्वियों की हादसे में मौत, विरोध में मार्च निकाला शासन-प्रशास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.