बरेली, मई 29 -- बरेली। मध्य प्रदेश के रीवा में आर्यिका श्रुतमति माता व उपशममति माता की वाहन से कुचलकर मौत पर जैन समाज ने रामपुर गार्डन मंदिर में विनयांजलि सभा की। इसे दुर्घटना नहीं, साजिश बताया गया। मीडिया प्रभारी सौरभ जैन ने कहा कि हर वर्ष दर्जनों जैन संत सड़क हादसों में समाधिस्थ हो रहे हैं। समाज ने आरोपी पर हत्या की धारा समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। संतों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय नीति बनाने की अपील भी की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...