जैन संतों का नगर में हुआ भव्य मंगल प्रवेश
इटावा औरैया, मई 14 -- इटावा। शहर में जैन संतों का भव्य आगमन श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। मेडिटेशन मुनि विहसंत सागर महाराज ससंघ एवं मुनि अनुकरण सागर महाराज पद विहार करते हुए नशियां जी मंदिर पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे और जयकारों के साथ संतों की अगवानी की। इस मौके पर भव्य शोभायात्रा टिक्सी मंदिर से प्रारंभ होकर बजरिया छैराहा, पचराहा व राजा गंज से होती हुई रंगलाल चौराहे पर पहुंची। यहां एक अद्भुत और भावुक दृश्य देखने को मिला। पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर लालपुरा में विराजमान मुनि अनुपम सागर महाराज ससंघ भी मंदिर से निकलकर रंगलाल चौराहे पर पहुंचे, जहां दोनों संत संघों का मिलन हुआ। श्रद्धालुओं ने इस दिव्य क्षण को अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव से देखा।श्रद्धालुओं ने मुनि श्री की आरती उतारी तथा चरण प्रक्षालन कर भव्य स्वागत किया। भक्ति संगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.