जैन संतों और साध्वियों की सुरक्षा की मांग को लेकर निकाला मौन जुलूस
बागपत, मई 25 -- बागपत। खेकड़ा कस्बे में जैन समाज के लोग सोमवार सुबह बड़ा जैन मंदिर पर इकट्ठा हुए। वहां से वे मौन जुलूस के रूप में मुख्य बाजार होते हुए बाजार पुलिस चौकी चौराहे पर पहुंचे। वहां उन्होंने राष्ट्रपति को संबंधित ज्ञापन कोतवाली प्रभारी को सोपा।जैन समाज के अध्यक्ष नितिन जैन और जैन मिलन के अध्यक्ष मनोज जैन का कहना था कि जैन संत और साध्वी एक से दूसरे स्थान पर आने जाने के लिए पैदल ही विहार करते हैं। मध्य प्रदेश में विहार करते हुए दो जैन साध्वियों को तेज गति की अनियंत्रित कार ने कुचल दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। भविष्य में ऐसा हादसा ना हो इसके लिए शासन प्रशासन को जैन संतों और साध्वियों को विहार करते समय माकूल सुरक्षा दिए जाने की आवश्यकता है। ज्ञापन में राष्ट्रपति से जैन संतों और साध्वियों को विहार के समय सुरक्षा उपलब्ध कराए जाने की मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.