भागलपुर, मार्च 31 -- भागलपुर। महावीर जयंती पर जैन समाज की ओर से मंगलवार को स्टेशन चौक के समीप जैन श्वेतांबर मंदिर से शोभायात्रा निकाली जायेगी। शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर स्टेशन चौक, दवाई पट्टी, कोतवाली चौक, खलीफाबाग चौक, वेरायटी चौक होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंच समाप्त की जाएगी। आयोजन समिति के प्रभात जैन ने बताया कि शोभायात्रा मंगलवार की सुबह 8:30 बजे से शुरू होगी, जिसके समापन के बाद मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.