जैन श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का शुभारंभ
हरिद्वार, जून 2 -- श्री श्रमण सेवा समिति पंचपुरी, हरिद्वार की देखरेख में श्री वर्धमान दिगंबर जैन मंदिर, बीएचईएल सेक्टर- चार में जैन श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। 30 मई से सात जून तक आयोजित होने वाले इस शिविर में छह से 14 वर्ष के बच्चों को जैन धर्म, संस्कृति और भारतीय जीवन मूल्यों की शिक्षा दी जा रही है। जैन धर्म के विद्वान प्रशिक्षक अभिषेक जैन (शास्त्री भव्य) और गौरव जैन (शास्त्री) बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। शिविर की संयोजिका अर्चना जैन ने कहा कि बच्चों को बचपन से ही अच्छे संस्कार देना समय की आवश्यकता है। बाल मन को सही दिशा देने से ही एक आदर्श समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। आयोजन में सहयोगी संस्था के रूप में श्री दिगम्बर जैन महासमिति पंचपुरी हरिद्वार, सकल जैन समाज हरिद्वार और जैन जागृति महिला मंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.