अयोध्या, अप्रैल 8 -- अयोध्या । अखिल भारत वर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में मंगलवार को अयोध्या के रायगंज मोहल्ले में स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में स्वर्ण जयंती एवं अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में दिगम्बर जैन कमेटी के अध्यक्ष व जैन मुनि स्वस्ति रवीन्द्र कीर्ति स्वामी को जैन समाज के युग पुरुष की उपाधि से अलंकृत किया गया। जैन संप्रदाय की सर्वोच्च साध्वी गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माताजी ने इस अवसर पर आर्शीवाद प्रदान करते हुए कहा कि यह आयोजन न केवल सेवा, समर्पण एवं संगठन की भावना को सशक्त करेगा, बल्कि युवा शक्ति को समाज हित में सक्रिय योगदान के लिए प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण मंच भी सिद्ध होगा। उन्होंने युवा जैन संस्कृति के संरक्षण श्रमण परम्परा को जीवन्त रखने का आह्वान किया। मुनि विभास्वर सागर ने युवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.