जैन मुनि वसुनंदी महाराज का हुआ मंगल प्रवेश
गिरडीह, मई 3 -- डुमरी, प्रतिनिधि। जैन मुनि वसुनंदी महाराज का शनिवार को इसरी बाजार में मंगल प्रवेश हुआ। मुनि के मंगल प्रवेश को लेकर जैन हाई स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने तुइयो पहाड़ी के समीप से उन्हें अगुवाई कर इसरी के बीस पंथी कोठी पहुंचाया। प्रधानाध्यापक सह एनसीसी पदाधिकारी सुनील कुमार जैन के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स पारसनाथ स्टेशन के दूसरी ओर तुईयों पहाड़ी के समीप से बैंड- बाजे के साथ स्वागत करते हुऐ बीसपंथी कोठी पहुंचे। अशोक कुमार जैन, सुनील कुमार जैन, देवेश कुमार देव, एतवारी महतो इत्यादि ने मुनि महाराज एवं उनके संघ में शामिल 25 पिच्छीधारी मुनि एवं साध्वियों का स्वागत किया। सोम जैन, दीपक जैन, आशीष जैन, आतिश जैन सहित कई महिला भक्तजनों ने मुनि महाराज के पद प्रक्षालन कर आशीर्वाद लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.