शामली, अप्रैल 4 -- शामली। जैन समाज के प्रमुख राष्ट्रीय संगठन भारतीय जैन मिलन की जनपद शाखा जैन मिलन शामली की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इस संबंध में एक बैठक अंकित जैन के निवास पर आयोजित हुई, जिसका शुभारंभ महावीर प्रार्थना के साथ किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से अंकित जैन को अध्यक्ष, राजकुमार जैन को मंत्री एवं अमनेश जैन को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि वर्षभर शाखा द्वारा विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही संगठन केंद्रीय एवं क्षेत्रीय नेतृत्व के निर्देशन में कार्य करता रहेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य डीके जैन को प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त होने पर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य व स्वस्थ जीवन की कामना की गई। बैठक में क्षेत्रीय कार्यकारी अध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.