सहारनपुर, अप्रैल 30 -- सहारनपुर, संवाददाता कोर्ट रोड स्थित सभागार में जैन मिलन नवकार के वार्षिक चुनाव संपन्न हुए। जिसमें राहुल जैन अध्यक्ष, मनोज जैन एडवोकेट मंत्री और अमित जैन कोषाध्यक्ष चुने गए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल जैन ने कहा कि जैन मिलन एक अग्रणी धार्मिक एवं सामाजिक संस्था है, जो निरंतर सेवा कार्यों में सक्रिय रहती है। उन्होंने सभी सदस्यों को साथ लेकर संस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया। मंत्री मनोज जैन एडवोकेट ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य धार्मिक एवं सामाजिक सेवा है और समय-समय पर विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। संरक्षक राकेश जैन ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पटका पहनाकर स्वागत किया। अमित जैन बिन्नी ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं, जबकि कमल जैन ने आशा जताई कि यह टीम संस्था को नई दिशा द...