गोरखपुर, मार्च 29 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। आर्यनगर स्थित जैन मंदिर में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की पूर्व संध्या पर पार्श्वनाथ दिगंबर जैन सोसाइटी के तत्वावधान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, डॉ. सत्या पांडे व चारू चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। भोपाल (टीकमगढ़) से आए रविंद्र जैन व उनकी मंडली ने भगवान महावीर के जीवन और 'जियो और जीने दो' संदेश पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। अध्यक्ष पुष्पदंत जैन ने बताया कि 30 मार्च को प्रातः 7:30 बजे भगवान महावीर की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम में समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह श्रद्धा, भक्ति व उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.